Breaking News
Loading...

Yoga for health: योग से बनें निरोग, पढ़ें मत्स्यासन के लाभ और करने का तरीका...

Share on Google Plus

Yoga for Health: मत्स्यासन को अंग्रेजी में 'Fish Pose' कहा जाता है, क्योंकि इसको करते समय शरीर का आकार मछली के जैसा प्रतीत होता है. जानिए इस योगासन को करने की विधि और इससे जुड़े लाभ...

Yoga for Health: भारत में सदियों से योग साधना (Yoga Sadhana) प्रचलित है. योग से कई शारीरिक बीमारियों को ठीक किया जा सकता है. आज योग ने न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी अपनी जगह बना ली है. योग से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है. शरीर को फिट तथा लचीला बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा योग (Yoga to stay fit) का सहारा लिया जा रहा है. योग एक साधना (Yoga Sadhna) है, जो शरीर व मन को शान्त रखने में मदद करता है योगासन से आप शरीर को फिट रखने के साथ-साथ शरीर की बीमारियों से भी निजात पा सकते हैं. योग एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा आप अनेक बीमारियों जैसे की मोटापा, शरीर दर्द, कमर दर्द,गठिया, मानसिक संतुलन और अनिद्रा जैसी गंभीर बीमारियों से निजात पा सकते हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप दिल और शरीर को स्वस्थ रखें.
Yoga for Eyes: अगर आपको अपनी आंखों से प्यार है और आप नहीं चाहते हैं कि आज की जीवनशैली का आपकी आंखों पर कोई फर्क पड़े, तो इसके लिए आपको योग का सहारा लेना चाहिए. आंखों के लिए कई योगासन (Effective Yoga Exercises For Eyes) हैं, जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. इन्हीं में से एक है मत्स्यासन. आंखों के लिए मत्यासन (Matsyasana, मछली पोज) जरूर से करना चाहिए. इसके अलावा इस योगासन को रोजाना नियमित रूप से करने पर आपका गला भी साफ (Yoga Poses To Open Your Throat Chakra) रहेगा. आपको बता दें कि मत्स्यासन को अंग्रेजी में 'Fish Pose' कहा जाता है, क्योंकि इसको करते समय शरीर का आकार मछली के जैसा लगता है. 

मत्स्यासन करने की विधि - (How To Do The Matsyasana)

  • मत्स्यासन करने के लिए सबसे पहले एक समतल जमीन पर दोनों पैरों को मोड़ कर बैठ जाएं.
  • इसके बाद पीछे की ओर झुक कर लेट जाएं.
  • इतना करने के बाद अपने पैरों के दोनों अंगूठों को अपने हाथों से पकड़े और पीठ को ऊपर की ओर उठाएं.
  • आपको इस आसन का पूरा लाभ चाहिए तो इसे रोजाना एक से पांच मिनट तक करें.
  • ध्यान रहे कि जिन लोगों को छाती और गले में ज्यादा दर्द की शिकायत है वह लोग इस योगासन को न करें.

You Might Also Like

0 comments

About me

Creative web log delivers a daily mixture of recommendation and inspiration for digital and ancient artists, world wide news, films, technology fashion, legend individuals, news and VFX artists, and more. we have a tendency to tend to bring absolutely the best ingenious work to our audience and provide the insight that enables them to stay up to now with the foremost recent trends and developments in world vogue and to create their best work.

Blog Archive