Breaking News
Loading...

LG G8 ThinQ और LG G8s ThinQ स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनकी खासियतें

Share on Google Plus

बार्सिलोना में आयोजित MWC 2019 के दौरान हैंडसेट निर्माता कंपनी LG ने रविवार को LG G8 ThinQ के साथ LG G8s ThinQ और LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। एलजी जी8 थिंक और एलजी जी8एस थिंक दोनों ही स्मार्टफोन हैंड आईडी फीचर के साथ आते हैं। इसके अलावा LG G8 ThinQ की अहम खासियत की बात करें तो इसमें क्रिस्टल साउंड OLED है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, LG G8 ThinQ को MIL-STD 810G रेटिंग प्राप्त है। एलजी ब्रांड का यह हैंडसेट वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। इसे आईपी68 की रेटिंग मिली है।
 

LG G8 ThinQ, LG G8s ThinQ की कीमत

इवेंट के दौरान एलजी ने LG G8 ThinQ और LG G8s ThinQ की कीमत और उपलब्धता से संबंधित जानकारी से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है। कंपनी ने एलजी जी8 थिंक के कलर वेरिएंट की जानकारी दी है, यह हैंडसेट कारमाइन रेड, नया मोरोकोन ब्लू और नया ऑरोरा ब्लैक रंग में आएगा।
 

LG G8 ThinQ के स्पेसिफिकेशन

एलजी ब्रांड का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 9.0 पाई, 6.1 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) OLED फुलविज़न डिस्प्ले के साथ आता है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 564पीपीआई है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। LG G8 ThinQ के दो वेरिएंट हैं- एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ तो वहीं दूसरा डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ।
 सबसे पहले बात ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर हैं जिसका अपर्चर एफ/1.5 है। दूसरा सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो 107 डिग्री सुपर वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है और इसका अपर्चर एफ/1.9 है। तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो 45 डिग्री टेलीफोटो लेंस के साथ आता है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है।

अब बात डुअल रियर कैमरा सेटअप की। इस वेरिएंट में केवल टेलीफोटो लेंस का इस्तेमाल नहीं हुआ है लेकिन अन्य दोनों कैमरा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के सामान हैं। LG G8 ThinQ में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर और सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में फेस अनलॉक सपोर्ट मिलेगा।

स्मार्टफोन में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी की बात करें तो LG G8 ThinQ में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एनएफसी, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी (वर्जन 3.1) सपोर्ट शामिल है।

फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 151.9x71.8x8.4 मिलीमीटर और इसका वजन 167 ग्राम है। हैंडसेट में 32-बिट हाई-फाई क्वाड डैक के साथ डीटीएस: एक्स 3डी सराउंड साउंड सपोर्ट है।
 

LG G8s ThinQ के स्पेसिफिकेशन

एलजी जी8एस थिंक में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2248 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। अब बात कैमरा सेटअप की। LG G8s ThinQ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है।

सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जो टाइम-ऑफ-फ्लाइट जे़ड कैमरा से लैस है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी और 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प मिलेंगे, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ा पाना संभव नहीं होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,550 एमएएच की बैटरी दी गई है।

You Might Also Like

0 comments

About me

Creative web log delivers a daily mixture of recommendation and inspiration for digital and ancient artists, world wide news, films, technology fashion, legend individuals, news and VFX artists, and more. we have a tendency to tend to bring absolutely the best ingenious work to our audience and provide the insight that enables them to stay up to now with the foremost recent trends and developments in world vogue and to create their best work.

Blog Archive