Breaking News
Loading...

बर्थ-डे स्पेशल: टाइगर श्रॉफ का असली नाम पता है आपको, इस वजह से बदलना पड़ा था नाम

Share on Google Plus

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का आज जन्मदिन है. टाइगर आज 29 साल के हो गए. बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और आयाशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) के बेटे टाइगर ने कम उम्र में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली.


नई दिल्ली: 
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का आज जन्मदिन है. टाइगर आज 29 साल के हो गए. बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और आयाशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) के बेटे टाइगर ने कम उम्र में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली. टीन एजर्स के बीच टाइगर (Tiger Shroff) की लोकप्रियता देखते ही बनती है. उनके डांस के स्टेप और फाइटिंग की स्किल्स बॉलीवुड के दिग्गजों को हैरान कर चुकी हैं. टाइगर फिल्मों में भले ही मस्ती करते दिखाई देते हो लेकिन असल जिंदगी में वह बिल्कुल शांत रहना पसंद करते हैं. पार्टियों में भी वो विरले ही वजर आते हैं.        
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का जन्म मुंबई में हुआ था. साजिद नाडियावाला की फिल्म हीरोपंती (Heropanti) के साथ टाइगर ने 2014 में अपने करियर की शुरुआत की थी. टाइगर डांस के शौकीन और फिटनेस फ्रीक भी हैं. ऐसा कहा जाता है कि टाइगर आज की पीढ़ी के युवाओं के विपरित न तो शराब का सेवन करते हैं और न ही सिगरेट को हाथ लगाते हैं. हालांकि एक फिल्म शूट के लिए उन्होंने सिगरेट को मुंह लगाया था. लेकिन उन्होंने इसे प्रोफेशनल कमिटमेंट का नाम दिया था. टाइगर (Tiger Shroff) का असल नाम हेमंत श्रॉफ है उनके करीबी बताते हैं कि बचपन में वो बहुत काटते खरोंचते थे जिसकी वजह से फिल्मों में उनका नाम टाइगर रख दिया गया
नई दिल्ली: 
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का आज जन्मदिन है. टाइगर आज 29 साल के हो गए. बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और आयाशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) के बेटे टाइगर ने कम उम्र में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली. टीन एजर्स के बीच टाइगर (Tiger Shroff) की लोकप्रियता देखते ही बनती है. उनके डांस के स्टेप और फाइटिंग की स्किल्स बॉलीवुड के दिग्गजों को हैरान कर चुकी हैं. टाइगर फिल्मों में भले ही मस्ती करते दिखाई देते हो लेकिन असल जिंदगी में वह बिल्कुल शांत रहना पसंद करते हैं. पार्टियों में भी वो विरले ही वजर आते हैं.        
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का जन्म मुंबई में हुआ था. साजिद नाडियावाला की फिल्म हीरोपंती (Heropanti) के साथ टाइगर ने 2014 में अपने करियर की शुरुआत की थी. टाइगर डांस के शौकीन और फिटनेस फ्रीक भी हैं. ऐसा कहा जाता है कि टाइगर आज की पीढ़ी के युवाओं के विपरित न तो शराब का सेवन करते हैं और न ही सिगरेट को हाथ लगाते हैं. हालांकि एक फिल्म शूट के लिए उन्होंने सिगरेट को मुंह लगाया था. लेकिन उन्होंने इसे प्रोफेशनल कमिटमेंट का नाम दिया था. टाइगर (Tiger Shroff) का असल नाम हेमंत श्रॉफ है उनके करीबी बताते हैं कि बचपन में वो बहुत काटते खरोंचते थे जिसकी वजह से फिल्मों में उनका नाम टाइगर रख दिया गया. 

टाइगर (Tiger Shroff) बॉलीवुड में ऋतिक रौशन (Hrithik Roshan) को अपना गुरू मानते हैं, टाइगर के डांस की भी काफी तारीफ होती है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि टाइगर ने डांस की शुरुआत अपनी पहली फिल्म से की थी. एक शो के दौरान टाइगर ने बताया था कि मैंने डांस सीखने की शुरुआत अपनी पहली फिल्म से ही की थी. लेकिन लोगों को इस पर भरोसा नहीं होता. होस्ट ने पूछा कि आप लोगों को जन्मजात डांसर लगते हैं तो इस पर टाइगर (Tiger Shroff) ने बताया कि मैं अच्छा डांसर नहीं हूं बस कोरियोग्राफी पर मेहनत करता हूं. अगर आप मुझसे इस वक्त डांस करने के लिए कहेंगे तो शायद मैं न कर पाउं. मैं वहीं कर पाता हूं जो सिखाया जाता है.  
अपने पांच साल के करियर में टाइगर ने 6 फिल्मों में काम किया है. हीरोपंती उनकी पहली फिल्म थी. इसके बाद बागी, ए फ्लाइंग जट, मुन्ना माइकल और बागी 2 रिलीज हो चुकी है. आने वाली फिल्मों में स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 है. जोकि 10 मई को रिलीज होगी. फिल्म इंडस्ट्री में टाइगर का नाम दिशा पटानी के जोड़ा जाता है. दोनों को कई बार एक साथ देखा भी गया है. दिशा भी टाइगर की तरह फिटनेस फ्रीक हैं. दोनों की तस्वीरों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कितने फिटनेस फ्रीक हैं. 

You Might Also Like

0 comments

About me

Creative web log delivers a daily mixture of recommendation and inspiration for digital and ancient artists, world wide news, films, technology fashion, legend individuals, news and VFX artists, and more. we have a tendency to tend to bring absolutely the best ingenious work to our audience and provide the insight that enables them to stay up to now with the foremost recent trends and developments in world vogue and to create their best work.

Blog Archive