Breaking News
Loading...

PUBG खेल-खेलते खत्म हुई बैट्री, टूटा मिला चार्जर तो गुस्से में आकर बहन के मंगेतर के साथ किया ऐसा

Share on Google Plus

PUBG गेम भारत के लोगों के लिए खतरनाक होता जा रहा है. 32 वर्षीय ओम चंद्रकिशोर भावडंकर मंगेतर के घर पहुंचे. जहां लड़की का भाई पबजी खेल रहा था. चार्जर का तार टूटा मिला तो उसने बहन के मंगेतर पर हमला कर दिया.

PUBG गेम भारत के लोगों के लिए खतरनाक होता जा रहा है. इसका एडिक्शन बढ़ता जा रहा है. इस गेम ने कई लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया तो किसी का तलाक हो गया. मुंबई के इस लड़के ने इसलिए खुदकुशी कर ली क्योंकि उसको गेम खेलने के लिए महंगा फोन नहीं दिलाया गया था. जम्मू के फिटनेस ट्रेनर ने पबजी की वजह से मानसिक संतुलन खो दिया था. दिन-ब-दिन इस खेल से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक शख्स ने पबजी की लत की चलते बहन के मंगेतर पर चाकू से हमला कर दिया. 
Times Of India की खबर के मुताबिक, 32 वर्षीय ओम चंद्रकिशोर भावडंकर, जो अंबरनाथ में रहते हैं. उनकी 6 फरवरी को सगाई कल्याण में रहने वाली एक लड़की से हुई थी. रात को करीब 9.30 बजे वो कल्याण पहुंचा था. देर रात मंगेतर का भाई रजनीश राजभर घर पहुंचा और आते ही पबजी गेम मोबाइल पर खेलने लगा. खेलते-खेलते मोबाइल की बैट्री डाउन होने लगी. हड़भड़ी में उसने चार्जर ढूंढा तो उसने देखा कि चार्जर का वायर बुरी तरह डैमेज हो चुका है. उसको लगा कि घर के डॉगी ने चार्जर का वायर खराब किया है. उसने गुस्से में कुत्ते को लात मार दी
गुस्से में रजनीश ने किचन से चाकू लाया और बहन के लैपटॉप का चार्जर काट दिया. ये देख ओम ने हस्तक्षेप किया और रजनीश से चार्जर के वायर को काटने की वजह पूछी. उन्होंने कहा- मैं तुम्हें नया चार्जर दिला देता. तुम्हारे लिए माता-पिता ने मोबाइल की दुकान खुलवाई है. तुम रात-भर मोबाइल गेम खेलते हो और दिन-भर सोते हो. ऐसे बिजनेस कैसे चलेगा? जिसके बाद रजनीश और गुस्सा गया और बहन के मंगेतर पर चाकू से वार कर दिया.

You Might Also Like

0 comments

About me

Creative web log delivers a daily mixture of recommendation and inspiration for digital and ancient artists, world wide news, films, technology fashion, legend individuals, news and VFX artists, and more. we have a tendency to tend to bring absolutely the best ingenious work to our audience and provide the insight that enables them to stay up to now with the foremost recent trends and developments in world vogue and to create their best work.

Blog Archive