Breaking News
Loading...

IND vs AUS: इसलिए ऋषभ पंत को ज्यादा से ज्यादा मैच और समय देना चाहते हैं विराट कोहली

Share on Google Plus


विराट कोहली की इस सोच को सही साबित किया विवाद से उबरकर शानदार वापसी करने वाले केएल राहुल ने, जिन्होंने 36 गेंदों पर 50 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन दूसरे युवा ऋषभ पंत सिर्फ तीन ही रन बना सके थे

विशाखापत्तनम:
टीम इंडिया मेहमान ऑस्ट्रेलिया (#INDvAUS #INDvsAUS) के खिलाफ विशाखापत्तनम में पहला टी20 (मैच रिपोर्ट) भले ही हार गई हो. और मैच में भारतीय बल्लेबाजी भले ही बहुत निराशाजनक रही हो, लेकिन इस प्रदर्शन को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली (#ViratKohli) बिल्कुल भी चिंतित नहीं है. भारतीय कप्तान इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहते हैं. और विराट कोहली की इस सोच का उन्हें पहले टी20 में बहुत ज्यादा फायदा भी मिला. मैच के बाद विराट कोहली ने ऋषभ पंत (#RishabhPant) और केएल राहुल (#KLRahul) को लेकर बड़ा बयान दिया है.
विराट कोहली की इस सोच को सही साबित किया विवाद से उबरकर शानदार वापसी करने वाले केएल राहुल ने, जिन्होंने 36 गेंदों पर 50 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन दूसरे युवा ऋषभ पंत सिर्फ तीन ही रन बना सके थे. लेकिन जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करके जरूर टीम मैनेजमेंट को यह भरोसा दिया कि वह कुछ महीने बाद होने वाले वर्ल्ड कप में दुनिया के बल्लेबाजों के दांत खट्टे करने के लिए तैयार हैं. 
बहरहाल, विराट कोहली ने कहा कि हम केएल राहुल और ऋषभ पंत को और ज्यादा समय और ज्यादा मैच देना चाहते हैं, जिससे वर्ल्ड कप से पहले ज्याद से ज्यादा आत्मविश्वास हासिल कर सकें. राहुल ने वास्तव में बहुत ही शानदार पारी खेली और उन्होंने एक अच्छी साझेदारी निभाई. अगर हम ऐसी ही बल्लेबाजी बरकरार रखते, तो आसानी से 150 का स्कोर हासिल कर सकते थे, जो इस पिच पर एक मैच जिताऊ स्कोर था.  विराट ने खेला लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने बेहतर क्रिकेट खेली और वे जीत के हकदार थे. कोहली इसी बीच अपने गेंदबाजों की प्रशंसा करना नहीं भूले. 
भारतीय कप्तान ने कहा कि हम अपने गेंदबाजी प्रयास के साथ खुश हैं. हमने कभी नहीं सोचा कि हम इस तरह के हालात में फंसेंगे, लेकिन बुमराह रिवर्स  स्विंग के साथ कहर ढा सकते हैं. मयंक मारकंडे ने भी 17वें ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की. 

You Might Also Like

0 comments

About me

Creative web log delivers a daily mixture of recommendation and inspiration for digital and ancient artists, world wide news, films, technology fashion, legend individuals, news and VFX artists, and more. we have a tendency to tend to bring absolutely the best ingenious work to our audience and provide the insight that enables them to stay up to now with the foremost recent trends and developments in world vogue and to create their best work.

Blog Archive